यहाँ प्रस्तुत सभी पोस्ट मुख्यतः विकिपीडिया और बी बी सी के सौजन्य से है । बाकि पोस्टो का उल्लेख पोस्ट के साथ किया गया है।
मुख्य पृष्ट शान-ऐ-हिन्द अल्फाज़-ए-दिल अविश्वसनीय इंसान मानसिक उलझनें Here 4 English Blog संपर्क करें

Saturday, October 25, 2008

राज ठाकरे बनाम राजनीति

राज ठाकरे और उत्तर भारतीय का मामला सिर्फ़ राजनितिक नही रह गई है और अगर यह रणनीति है तो ऐसी गन्दी रणनीति को राजनीति से नही जोड़ा जा सकता। इसलिए मुझे इस घटना क्रम और राज ठाकरे की अपरिपक्व राजनीति ने टिपण्णी करने पर मजबूर किया है।
अगर मेरे इस टिपण्णी में राज ठाकरे के लिए क्रोध दिखाई दे तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी क्योकि आज प्रत्येक हिन्दुस्तानी को उनकी व्यक्तित्व बहुत गन्दी और शर्मनाक लगती है और हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि
महाराष्ट्र किसका ? राज ठाकरे का या देशवासियों का , महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का या हिंदुस्तानियों का ?
राज ठाकरे क्षेत्रवाद को बढावा देकर देश को तोड़ने का काम तो नही कर रहे?
राज ठाकरे को तानाशाह ठाकरे कहना उचित होगा या नही?
उत्तर भारतीयों को मुद्दा बनाकर गन्दी और शर्मनाक राजनीति करने वाले राज ठाकरे शायद १८५७ का स्वतंत्रता संग्राम भूल चुके है जिसके नायक
वीर कुंवर सिंह जो बिहारी थे और तात्या टोपे जो महाराष्ट्रियन थे मगर उन्हें कभी उत्तर भारतीय या पश्चिम भारतीय का ख्याल नही आया क्योकि तभी भारत एक था। मगर राज ठाकरे क्षेत्रवाद को बढावा देकर देश को तोड़ने के लिए अग्रसर हो रहे है । और यह वही कर सकता है जो मानसिक तौर पर बीमार हो, ऐसा कहने में मुझे कोई दुविधा नही हो रही । मुझे उनके व्यक्तित्व को निखारने में यह शब्द भी कम लग रहा है उनके राजनीतिके तरीको को देखते हुए उन्हें तानाशाह कहना मुनासिब होगा मगर इतिहास गवाह रहा है कि एडोल्फ हिटलर जैसे तानाशाह में भी कही न कही देशप्रेम का जज्बा था मगर भारत के इस नए तानाशाह ने अपने राजनितिक फायदे के लिए देशहित को भी ताक पर रख दिया। और अब तकके घटना क्रम से ऐसा लगता है की पुलिस भी बस एक मुखबिर बनकर रह गई है। अगर राज ठाकरे तक मेरे ये शब्द पहुंचे तो मै राज ठाकरे से सिर्फ़ इतना कहूँगा कि : बस! बंद करो

अपनी टिपण्णी हमें जरुर भेजे ।

9 comments:

  1. yuva josh bhagat singh jaisa chahiye. thakre jaisa nahi ,
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें

    ReplyDelete
  2. आपका स्वागत है. दीपावली की शुभ कामनाएं

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  4. दिल को बाँट चुके हो जमीं तो रहने दो।
    मुहब्बत की निशानी कहीं तो रहने दो।।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    मुश्किलों से भागने की अपनी फितरत है नहीं।
    कोशिशें गर दिल से हो तो जल उठेगी खुद शमां।।
    www.manoramsuman.blogspot.com

    ReplyDelete
  5. दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें/आज ऐसे ही युवा जोश की जरुरत है,स्वागत है आपका/

    ReplyDelete
  6. धीरू सिंह,शोभा,नारदमुनि,श्यामल सुमन,संगीता टिकरिहा :aapne tippani ki uske liye danvaad aur diwali ki hardik subhkamnae.

    ReplyDelete
  7. धन्यवाद रचना गौड़ ’भारती’ जी ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।

    ReplyDelete

Your Ad Here
Hindi Blogs. Com - हिन्दी चिट्ठों की जीवनधारा Promote Your Blog IndiBlogger - Where Indian Blogs Meet blogarama - the blog directory Blog Search
Blog Search, Blog Directory
Blog Directory Best Indian websites ranking Create Blog
Humor Blogs Top sites India blog search directory
BlogsByCategory.com Society Blogs - BlogCatalog Blog Directory Submit
Free Search Engine Submission
Free Search Engine Submission
Visit blogadda.com to discover Indian blogs www.blogvani.com