नए राजा जिग्मे खेसर नमगेइल वांगचुक ऑक्सफोर्ड से स्नातक हैंराज्याभिषेक के
साथ ही 28 वर्षीय वांगचुक दुनिया के सबसे युवा सम्राट बन गए हैं.भूटान दुनिया का सबसे नया लोकतंत्र है और वांगचुक इस नए लोकतंत्र के संवैधानिक राष्ट्राध्यक्ष होंगें।ग़ौरतलब है कि वर्ष 2006 में वांचुक के पिता ने सिंहासन त्याग कर देश में राजशाही को समाप्त कर लोकतंत्र का रास्ता तैयार किया था. राजशाही की समाप्ती के बाद इसी वर्ष के मार्च महीने में भूटान में नई संसद और प्रधानमंत्री के लिए लोकतांत्रिक चुनाव हुए थे. राज्याभिषेक का मुहूर्त
दिलचस्प बात ये है कि बौद्ध राष्ट्र भूटान के पाँचवे वंशानुगत राजा का राज्याभिषेक नर चूहे के महीने में हुआ है।प्रधानमंत्री लियोनचेन जिग्मी थिनले का कहना है कि तीन प्रबुद्ध ज्योतिषियों ने संयुक्त रूप से इस ऐतिहासिक अवसर के लिए छह नवंबर का शुभ दिन चुना था. समारोह राजधानी थिम्पू में शाही महल में आयोजित था. जहाँ परंपरागत और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.नए राजा को ताज उनके पिता ने पहनाया.पूर्व राजा 52 वर्षीय जिग्मे सिंगे वांगचुक ने लोकतंत्र का रास्ता बनाने के लिए 2006 में पद त्याग दिया था. उनकी योजना है कि अगले पाँच सालों में देश में लोकतंत्र को परिचित कराया जाए. प्रधानमंत्री लियोनचेन ने कहा कि राज्याभिषेक से देश एक संप्रभु राष्ट्र के तौर पर उभरेगा साथ ही देश में एकता और सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा. संवाददाताओं के अनुसार वर्ष 2008 को लोकतंत्र के रूप में याद किया जाएगा लेकिन इस समय देश के सामने कोई क्रांतिकारी परिवर्तन का एजेंडा नहीं है. उनका कहना है कि लोकतंत्र की बहाली को जानबूझ कर धीमा रखने की कोशिश की गई है ताकि भूटानी जीवन में राजशाही को एक केंद्रीय भूमिका निभाने का अवसर मिलता रहे. सरकार और विपक्ष दोनों इस बात पर सहमत हैं कि राष्ट्रीय खुशी के लिए राजा के तौर तरीक़े को ही अपनाया जाए।
इस युवा सम्राट को युवा जोश और मेरे सभी ब्लोगर दोस्तों के तरफ़ से बधाई। आपको क्या लगता है यह युवा सम्राट अपनी उत्तरदायित्व को सही तरीके से निभा पायेंगे ? क्योकि युवाओ में जोश तो होता है पर अनुभव की कमी होती है। अपनी प्रतिक्रिया हमें जरुर बताए।








good one
ReplyDeletekeep it up
thank you Dr. Nazar Mahmood. yun hi apne comment se ham yuvao me josh bharte rahen.
ReplyDelete