यहाँ प्रस्तुत सभी पोस्ट मुख्यतः विकिपीडिया और बी बी सी के सौजन्य से है । बाकि पोस्टो का उल्लेख पोस्ट के साथ किया गया है।
मुख्य पृष्ट शान-ऐ-हिन्द अल्फाज़-ए-दिल अविश्वसनीय इंसान मानसिक उलझनें Here 4 English Blog संपर्क करें

Saturday, November 29, 2008

कमीने राजनेताओ कि मौकापरस्त राजनीति

दो दिनों से जो मुंबई में चल रहा है उससे सिर्फ़ हिन्दुस्तानी ही नही सारी मानवता आहत हुई है। आप सब की तरह मै भी आहत हुआ हूँ। आज पुरा हिन्दुस्तान शोक की आगोश में समाया हुआ है पर कमीने राजनेता आतंक में झुलसती मुंबई को आंच बनाकर वोट की रोटियाँ सेंकने में लगे हुए है। कब तक ये राजनेता वोट के लिए बंदरो जैसी हरकते करते रहेंगे? ऐसी मौकापरस्त राजनीति से ये राजनेता कब तक हमें और आपको ठगते रहेंगे ? कब तक हम इस राजनेताओ केभद्दी राजनीति से अपने आपको बचाते रहेंगे? कब तक इस राजनेताओ के नज़र से हम आतंकियो को बेबस नज़र आते रहेंगे ?
नही हम बेबस नही है, हम हिन्दुस्तानी है। और हिन्दुस्तानी कभी बेबस नही होता। हिन्दुस्तान कि ये तस्वीर ............ ओह अब बर्दास्त नही होता, मेरे बचपन का पसंदीदा गीत "मेरे देश कि धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती......." की आज के परिवेश में छवि बदल सी गई है। मै कैसे उनलोगों को माफ़ कर सकता हूँ जिसने इस छवि को बिगाड़ी है। कुछ कर गुजरने को जी चाहता है, आपका साथ चाहिए।
आज मै कसम लेता हूँ कि आज के बाद इन दोगले राजनेताओ और आतंकवाद के खिलाफ एक कदम ही सही, दो-चार लफ्ज ही सही मगर एक मूक दर्शक बन कर नही बैठूंगा और मुझे उम्मीद है कि आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे है। तो आइये इस सोच को जोश के साथ परवान चढाए, हम सब मिलकर दिल में धधकती आग को जलाए रखे ।
"सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजुए कातिल मे है । "
हिन्दुस्तानियों कि तरफ़ से सभी शहीदों को नम आँखों से सलाम। इश्वर हम युवाओ में आपकी तरह जोश और जज्बा भर दे ।

0 comments:

Post a Comment

Your Ad Here
Hindi Blogs. Com - हिन्दी चिट्ठों की जीवनधारा Promote Your Blog IndiBlogger - Where Indian Blogs Meet blogarama - the blog directory Blog Search
Blog Search, Blog Directory
Blog Directory Best Indian websites ranking Create Blog
Humor Blogs Top sites India blog search directory
BlogsByCategory.com Society Blogs - BlogCatalog Blog Directory Submit
Free Search Engine Submission
Free Search Engine Submission
Visit blogadda.com to discover Indian blogs www.blogvani.com