यहाँ प्रस्तुत सभी पोस्ट मुख्यतः विकिपीडिया और बी बी सी के सौजन्य से है । बाकि पोस्टो का उल्लेख पोस्ट के साथ किया गया है।
मुख्य पृष्ट शान-ऐ-हिन्द अल्फाज़-ए-दिल अविश्वसनीय इंसान मानसिक उलझनें Here 4 English Blog संपर्क करें

Monday, November 10, 2008

बेवफाई घर लाये दिल का दौरा

वैज्ञानिकों का कहना है कि अपने पति या पत्नी को धोखा देकर किसी और के साथ हमबिस्तर होना सेहत के लिए हानिकारक है।एक जाने-माने मनोवैज्ञानिक का कहना है कि विवाह के अलावा बनाए जाने वाले संबंध दिल के लिए घातक हो सकते हैं.
शोध करने वालों के मुताबिक़, अपने पति या पत्नी के अलावा किसी और से शारीरिक संबंध बनाने का मतलब है दिल के दौरे को बुलावा देना।
लन्दन के सेंट थॉमस अस्पताल के शोधकर्ताओं ने ऐसे लोगों पर शोध किया जो अपने पति या अपनी पत्नी के प्रति वफ़ादार रहे हैं।उनका कहना है कि संभोग के दौरान दिल का दौरा उन्हीं लोगों को ज़्यादा पड़ता है जो अपने जीवनसाथी के बदले किसी और के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं.संभोग के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने के मामलों में से 75 प्रतिशत लोग ऐसे होते हैं जो अपने जीवनसाथी को धोखा दे रहे होते हैं.
मुख्य शोधकर्ता डॉक्टर जैकसन ग्राहम जैकसन का कहना है कि संभोग के दौरान ह्रदय गति रूकने की आशंका तब और बढ़ जाती है जबकि स्त्री और पुरूष के बीच उम्र का अंतर अधिक हो। वैसे वैज्ञानिकों का कहना है कि संभोग के दौरान दिल पर उतना ही ज़ोर पड़ता है जितना कि 20 मिनट तेज़ चलने पर.
डॉक्टर जैकसन का कहना है कि "जो लोग लंबे समय से अपने जीवनसाथी के साथ ख़ुशहाल जीवन बिता रहे हैं, संभोग के दौरान उनके दिल के जवाब देने की घटना न के बराबर होती है."दिल का दौरा पड़ने से मरने वालों में एक प्रतिशत लोग कामोत्तेजना के कारण आए दौरे का शिकार होते हैं.

1 comments:

  1. bahut accha likhte ho...nakkarkhana ,nam se mera ek blog aur ha

    ReplyDelete

Your Ad Here
Hindi Blogs. Com - हिन्दी चिट्ठों की जीवनधारा Promote Your Blog IndiBlogger - Where Indian Blogs Meet blogarama - the blog directory Blog Search
Blog Search, Blog Directory
Blog Directory Best Indian websites ranking Create Blog
Humor Blogs Top sites India blog search directory
BlogsByCategory.com Society Blogs - BlogCatalog Blog Directory Submit
Free Search Engine Submission
Free Search Engine Submission
Visit blogadda.com to discover Indian blogs www.blogvani.com