यहाँ प्रस्तुत सभी पोस्ट मुख्यतः विकिपीडिया और बी बी सी के सौजन्य से है । बाकि पोस्टो का उल्लेख पोस्ट के साथ किया गया है।
मुख्य पृष्ट शान-ऐ-हिन्द अल्फाज़-ए-दिल अविश्वसनीय इंसान मानसिक उलझनें Here 4 English Blog संपर्क करें

Wednesday, April 15, 2009

इराक़ में आत्मघाती हमला, 11 की मौत

इराक़ में पुलिस का कहना है कि किरकुक में बुधवार को हुए आत्मघाती हमले में 11 लोग मारे गए हैं और 22 अन्य घायल हुए हैं.
पुलिस ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि अधिकांश पीड़ित पुलिस के जवान हैं जो एक तेल संयंत्र की रखवाली कर रहे थे.
पुलिस का कहना है कि विस्फोट में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.
किरकुक उत्तरी इराक़ के तेल उद्योग का प्रमुख केंद्र है. यहाँ कुर्द, अरब लोगों की मिलीजुली आबादी है.
इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि देश के उत्तर में मौजूद तेल संयंत्रों की रक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया गया था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट में मारे गए लोग शहर के दक्षिणी हिस्से में यात्रा कर रहे थे. विस्फोटक एक कार में रखा गया था.
किरकुक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लेफ़्टीनेंट कर्नल यादगार राशिद ने बीबीसी को बताया कि विस्फोट में घायल हुए लोगों में से अधिकांश नागरिक थे.

आपसी लड़ाई
इराक़ के उत्तरी शहरों में हाल के दिनों में कई बम धमाके हुए हैं. ये धमाके इलाक़े पर अपनी पकड़ मज़बूत बनाने के लिए अल क़ायदा और अन्य चरमपंथी गुटों के बीच जारी लड़ाई के परिणाम हैं.
इसी महीने की 11 तारीख़ को एक सैनिक चौकी पर हुए आत्मघाती हमले में नौ लोग मारे गए थे और अन्य 31 घायल हो गए थे.
हमले में अमरीका समर्थित सुन्नी मिलिशिया 'अवेकनिंग काउंसिल' के सदस्यों को निशाना बनाया गया था. हमले के समय वे लोग इस्कंदरिया के सैनिक चौकी पर अपना वेतन लेने के लिए खड़े थे.
'अवेकनिंग काउंसिल' देश में हिंसा कम करने में अमरीकी सेना की मदद करती है।

कुछ अन्य पोस्ट :
भगत सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेज़.......(भाग-१)
भगत सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेज़.......(भाग-2)
भगत सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेज़.......(भाग-3)
भगत सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेज़....... (भाग-4)
असेंबली बमकांड मामले की एफ़आईआर और धमाके के बाद फेंका गया पर्चा का हिंदी अनुवाद
भगत सिंह का युवाओ,विद्यार्थियों के नाम एक पत्र
स्वतंत्रता का पौधा शहीदों के रक्त से फलता है(घोषणा पत्र)

0 comments:

Post a Comment

Your Ad Here
Hindi Blogs. Com - हिन्दी चिट्ठों की जीवनधारा Promote Your Blog IndiBlogger - Where Indian Blogs Meet blogarama - the blog directory Blog Search
Blog Search, Blog Directory
Blog Directory Best Indian websites ranking Create Blog
Humor Blogs Top sites India blog search directory
BlogsByCategory.com Society Blogs - BlogCatalog Blog Directory Submit
Free Search Engine Submission
Free Search Engine Submission
Visit blogadda.com to discover Indian blogs www.blogvani.com