ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे.ताज़ा हमले में कुछ ऑस्ट्रेलियाई युवकों ने गुरुवार को 22 साल के एक भारतीय छात्र पर हमला किया.
समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ हमलावरों ने भारतीय छात्र पर हमला करने से पहले उसकी पगड़ी पर अशोभनीय फ़ब्तियाँ कसीं.
पुलिस का कहना है कि भारतीय छात्र पर एडिलेड के एक व्यस्त बाज़ार में हमला तब किया गया जब वो वहाँ अपने दोस्तों के साथ टहल रहा था.
हमले में भारतीय छात्र की नाक टूट गई है और उनके जबड़े पर गंभीर चोट लगी है.
पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में 17 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसे एडिलेड की युवा मामलों की एक अदालत ने ज़मानत दे दी है.
युवक गिरफ़्तार
भारतीय छात्रों की ओर से मेलबोर्न और सिडनी में हुए हमलों के विरोध और जाँच की माँग को लेकर निकाली गईं रैलियों के बाद एडिलेड में हमला किया गया है।
भारतीय छात्रों की ओर से मेलबोर्न और सिडनी में हुए हमलों के विरोध और जाँच की माँग को लेकर निकाली गईं रैलियों के बाद एडिलेड में हमला किया गया है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ छात्र ने अपना नाम न बताते हुए कहा है कि हमलावरों ने पहले उसकी पगड़ी पर अशोभनीय टिप्पणियाँ की।
उधर, भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त जॉन मैकार्थी ने संवाददाताओं को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का ब्यौरा देता हुए बताया की मोदी ने उनसे भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई है.
ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में गुजराती छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. उनकी सुरक्षा को लेकर नरेंद्र मोदी ने जॉन मैकार्थी से बातचीत की थी.

गाड़ी जलाई
एजेंसियों के मुताबिक एक अन्य मामले में 26 साल के एक पाकिस्तानी छात्र यासिर राजा की गाड़ी को कुछ लोगों ने इसलिए जला दिया कि उसकी नंबर प्लेट पर 'राजा' लिखा था.
भारतीय छात्रों के बढ़ते विरोध-प्रदर्शन के बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रड ने बुधवार को सख़्त कार्रावाई की चेतावनी दी थी.
उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा था कि किसी भी व्यक्ति को क़ानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं है.
वहीं ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी भारतीय छात्रों पर हो रहे इन हमलों को नस्लवादी नहीं मान रहे हैं.
भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने मंगलवार को भारतीय छात्रों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की थी.
उनका कहना था कि भारतीय छात्र वहाँ पढ़ने गए हैं और वे उसी पर अपना ध्यान केंद्रित करें, बदले की कार्रवाई पर नहीं।

कुछ अन्य पोस्ट :भगत सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेज़.......(भाग-१)भगत सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेज़.......(भाग-2)भगत सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेज़.......(भाग-3)भगत सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेज़....... (भाग-4)असेंबली बमकांड मामले की एफ़आईआर और धमाके के बाद फेंका गया पर्चा का हिंदी अनुवाद भगत सिंह का युवाओ,विद्यार्थियों के नाम एक पत्र, स्वतंत्रता का पौधा शहीदों के रक्त से फलता है(घोषणा पत्र), मैं नास्तिक क्यों हूँ: भगत सिंह, गाँधी जी के नाम खुली चिट्ठी, स्वात में शरिया लागू करने को मंज़ूरी, 'पाक मंशा और प्रतिबद्धता पर सवाल', क्यूबा के प्रति अमरीकी नीति में बदलाव, 'कांग्रेस ने अंबेडकर के साथ न्याय नहीं किया' ,किसी कोने में रोता नहीं मिलूँगा: मनमोहन, प्रजातंत्र का एक पहलु सन् 1977 ,विश्वयुद्ध के भारतीय जाँबाज़ों की यादें, ग्रेट इंडियन चुनाव, इराक़ में आत्मघाती हमला, 11 की मौत, चुनाव पर क्या है माओवादियों का रवैया? ,1857: हिंदुस्तान का ख़याल, धर्म का असर ,ममता की एक मूरत: एक परिचय , नेहरु-गांधी परिवार का आनंद भवन , क्या भारत गाँधी को भूल गया है? , क्या थे महात्मा गांधी के अंतिम शब्द! , किन परिस्थितियों में हुआ ऑपरेशन ब्लूस्टार.. ,व्यवस्था नौजवानों को उनकी विरासत नहीं देना चाहती ,'अफ़ग़ानिस्तान में बिगड़ रहे हैं हालात' ,अयोध्या विवाद से संबंधित अहम कागज़ात ग़ायब, अयोध्या में विवाद का इतिहास............?

निंदनीय है ये घटनाएँ और और चिंता का कारण भी।
ReplyDelete